खमरिया में अलमारी तोड़कर 25 लाख के जेवर चोरों ने उड़ाए
लखीमपुरखीरी, मई 18 -- खमरिया। खमरिया थाना क्षेत्र के मोहम्मदापुर गांव में चोरों ने एक व्यापारी के घर को निशाना बनाकर करीब 25 लाख रुपये की कीमत के जेवर पार कर ले गए। चोर अलमारी में रखे 20,000 रुपये भी उठा ले गए। चोर घर से एक झोले में ज्वेलरी भरकर ले गए और घर के पीछे खेत में खाली डिब्बे फेंक गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। खमरिया थाना क्षेत्र के मोहम्मदापुर गांव निवासी दधीच कटियार का गांव के बाहर स्कूल के पास प्रेस मड के रोल बनाने का कारखाना है। शनिवार रात दधीच कटियार अपने प्लांट पर थे। घर में परिजन अन्य कमरों में सो रहे थे। दधीच का कमरा खाली पड़ा था। शनिवार रात चोर घर के पिछले हिस्से की तरफ से अंदर दाखिल हुए और बाहर बने जीने से दूसरी मंजिल पर पहुंच गए। चोरों ने दधीच के कमरे को निशाना बनाया।चोरों ने कमरे में रखी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.