बरेली, मई 18 -- मीरगंज, संवाददाता। खमरिया आजमपुर के कोटेदार के घर सेफ का लॉक खोलकर चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। परिजनों के जागने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। खमरिया आजमपुर गांव में रविवार रात चोरों ने राशन विक्रेता महावीर नागर के घर को निशाना बनाया। उनके घर में मेन दरवाजा नहीं है। रविवार रात परिजन कमरों के सामने सो रहे थे। रात में चोर उनके घर में घुस गए और सेफ का लॉक खोलकर उसमें रखे रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।सोमवार सुबह महिलाएं झाड़ू लगने को कमरे में पहुंचीं तो सेफ खुली देखकर उन्हें चोरी का पता चला। यह भी पढ़ें- नकदी और लाखों के जेवरात किया पार महिलाओं के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सेफ में नकदी और जेवर नहीं थे। कोटेदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। महावीर नागर ने बताया चोर सेफ में रखे दो लाख रुपय...