पीलीभीत, जून 8 -- जहानाबाद। वर्ष 2023 में खमरियापुल क्षेत्र में मोहर्रम के दौरान ताजियादारों और कांवड़ियों के बीच हुए विवाद के बाद अबकी बार मोहर्रम पर्व सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को खमरियापुल में पुलिस विभाग और प्रशासन की ओर से ताजियादारों, ग्राम प्रधानों एवं अन्य ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- खमरियापुल में मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क,बैठक कर देखा ताजियों का रूटबैठक का आयोजन जिसमे परंपरा के अनुसार ही निर्धारित रूट से ताजिया निकालने और बनाने की अपील की गई। अफसरों ने ताजिया रूट मार्ग का निरीक्षण भी किया। गांव में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम श्रद्धा सिंह और नायब तहसीलदार परितोष द्विवेदी ने सभी ताजियादारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मो...