रुडकी, अप्रैल 8 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध हो गए। अभी केवल दस वायल वैक्सीन आई है। इससे लगभग 60 मरीजों का उपचार किया जा सकेगा। हिंदुस्तान ने इस बारे में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। अस्पताल में प्रतिदिन लावारिस कुत्तों के काटने से घायल 10 से 15 मरीज आ रहे हैं लेकिन पिछले कई दिनों से अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं थे, जिससे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा था। कई लोगों को मजबूरी में बाजार से महंगे दामों पर इंजेक्शन खरीदने पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.