खगडि़या, दिसम्बर 22 -- खगड़िया, नगर संवाददाता सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर जलजमाव की खबर हिन्दुस्तान दैनिक अखबार में 19 दिसंबर को प्रकाशित खबर पर डीएम नवीन कुमार ने संज्ञान लिया है। डीएम के निर्देश पर रविवार को सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर जमे पानी की निकासी को लेकर पहल शुरु कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हिन्दुस्तान अखबार में 19 दिसंबर को " जलजमाव की समस्या से नहीं मिली मुक्ति " हेडिंग से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया गया था। इसके बाद डीएम केनिर्देश पर रविवार को सदर अस्पताल के मुख्य गेट से बने कच्चे नाले क ी सफाई करवाई गई। जिससे सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर जमे पानी की निकासी निर्वाध हो सके। बताया जारहा है कि सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर पानी जमा होने के कारण मरीजों व उनके परिजनों को सदर अस्पताल प्रवेश करने पर पानी के बीच से गुजरना पड़...