समस्तीपुर, मार्च 10 -- हिंदुस्तान अखबार में मंगलवार को प्रकाशित खबर ' अस्पताल में भर्ती गरीब मरीजों को निजी क्लिनिक भेज रहे बिचौलिए ' शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने मंगलवार की दोपहर अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सदर अस्पताल के सभी डॉक्टरों के साथ आपात बैठक की। बैठक में सिविल सर्जन अस्पताल प्रबंधन और डीएस को कड़ा निर्देश दिया की किसी भी हाल में अस्पताल से शिकायत नहीं मिलनी चाहिये। हर एक डॉक्टर व कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाए। इसके अलावे अस्पताल परिसर में बाहरी व्यक्ति, निजी अस्पताल के कोई कर्मी या कथित बिचौलियों के नजर आने व शिकायत मिलने पर सीधे एफआईआर दर्ज कराने की हिदायत दी। वहीं ड्यूटी रोस्टर को नये सिरे से बनाने व सख्ती पूर्वक उसका पालन कराने का उन्होंने निर्देश दिया। डॉक्टरों के साथ बैठक के बाद वह सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.