सराईकेला, जून 3 -- राजनगर। चार माह से आर्थिक तंगी और समुचित इलाज के अभाव में बिस्तर पर पड़े धुरिपदा गांव के गणेश टोपनो को अब बेहतर उपचार मिलने की उम्मीद जगी है। दैनिक हिंदुस्तान में उनकी दयनीय स्थिति उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उनके इलाज की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- एमजीएम में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामास्वास्थ्य विभाग की पहल सिविल सर्जन के निर्देश पर मंगलवार को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्याम सोरेन, डॉ. एसएम देमता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) सुनामी मिंज एवं सहिया साथी लोवान्ति चंपिया गणेश टोपनो के घर पहुंचे। चिकित्सकों की टीम ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया और पूर्व की चिकित्सीय रिपोर्टों का अवलोकन किया। जांच के दौरान चि...