कटिहार, फरवरी 14 -- कटिहार। निज संवाददाता दौलत राम चौक से पानी टंकी चौक के बीच स्थित बिजली पोल के टेढ़ा हो जाने से मुहल्लावासियों के साथ-साथ आने-जाने वाले सहमते हुई सड़क पार करते थे। गौरतलब है कि एमजी रोड, शहीद चौक, स्टेशन जाने के लिए यह मुख्य सड़क है। हिंदुस्तान में टेढ़ा बिजली पोल बना मुसीबत शीर्षक से छपी खबर ने रंग दिखाया। और बिजली विभाग ने तत्परता दिखाते हुए टेढ़ा पोल के बगल में सीमेंटेड नया बिजली पोल खड़ा कर टेढ़ा पोल को उखाड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इससे मोहल्ला वासियों ने राहत की सांस ली है। रमेश चंद्र चौधरी, विक्रम अग्रवाल, संजय चौधरी, अमित कर्मकार, सुमित मुखर्जी, नीरज साह आदि ने हिंदुस्तान अखबार और बिजली विभाग के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.