खबर का असर- पांच दिन बाद भवनियापुर में बहाल हुई बिजली आपूर्ति, ग्रामीणों ने जताया आभार
बलरामपुर, अप्रैल 13 -- ललिया/बलरामपुर, संवाददाता। रविवार के अंक में हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग हरकत में आ गया और पांच दिनों से बाधित गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। मामला विद्युत उपकेंद्र महराजगंज तराई से जुड़े भवनियापुर गांव का है, जहां लाइन बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खबर के प्रकाशन के बाद विभागीय अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर टीम भेजी। टीम ने गांव में पहुंचकर हाईटेंशन लाइन से सटी पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराई, जिसके चलते बाधित आपूर्ति को सुचारु रूप से चालू कर दिया गया। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।ग्रामीण उपभोक्ता श्रीनाथ, राम उग्गर यादव, स्वामीनाथ, कमलेश कुमार, संतोष कुमार तिवारी, शिवकुमार, राम अक्षैवर, पंकज कुमार, पुत्तन, प्रमोद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.