मऊ, दिसम्बर 7 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सारहू पुलिस चौकी से पुरानी तहसील को जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग की बदहाली के साथ ही जल निकासी के लिए बनी नालियों की दुर्व्यवस्था के बाबत हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित हुई थी। विगत 30 नवम्बर के अंक में 'सारहू पुलिस चौकी से पुरानी तहसील तक मार्ग खराब' हेडिंग से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर नगर पालिका ने क्षतिग्रस्त हो चुकी नालियों के सुदृढ़ीकरण का काम शुरु करा दिया है। जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लिया है। बता दें कि शहर का सबसे व्यस्त रहने वाला इलाका सहादतपुरा रोडवेज के समीप स्थित सारहू पुलिस चौकी के सामने से निकला सम्पर्क मार्ग आवागमन की दृष्टि से काफी व्यस्त मार्ग है। यह मार्ग सीधे पुरानी तहसील पर जाकर एनएच-29 में मिलता है। कई स्थानों पर गिट्टियां उखड़ने से इस मार्ग पर गड्ढे बन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.