खबर का असर : पुल के सामने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत शुरू
रुडकी, मई 11 -- कलियर, संवाददाता। नगर पंचायत पिरान कलियर में पुरानी गंग नहर पर बने पुल के सामने सड़क पर गहरा गड्ढा होने से राहगीरों और साबिर पाक की जियारत के लिए आने वाले जायरीन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को हिंदुस्तान अखबार ने अपने 2 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और सोमवार को सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया, जिससे अब राहगीरों और जायरीन को राहत मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, पुरानी गंग नहर पर बने पुल के सामने सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण गहरा गड्ढा हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.