खबर का असर : तेंदुए के पंजे के निशान की जांच को पहुंची वन विभाग टीम, जांच में नहीं मिला तेंदुए का निशान
कटिहार, जून 15 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड के सीमावर्ती इलाके में तेंदुए के पंजे का वीडियो वायरल होने की खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। सोमवार को फॉरेस्ट रेंजर की टीम कुरसेला के पछियारी टोला पहुंची और खेत में मिले कथित पंजे के निशान की जांच की। बताया गया कि कोशकीपुर सीमावर्ती इलाके में खेत में तेंदुए के पंजे का निशान मिलने का दावा करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। खबर सामने आने के बाद वन विभाग की टीम मंटू कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम में वनकर्मी प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी सहित कुरसेला थाना पुलिस भी शामिल थी। जांच के दौरान वन विभाग ने ग्रामीणों द्वारा बताए गए स्थान पर पदचिह्नों की बारीकी से जांच की। फॉरेस्ट रेंजर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मिला निशान तेंदुए या चीते का नहीं है। यह निशान जंगली कुत्ते, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.