बलरामपुर, मई 3 -- पचपेड़वा/बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचपेड़वा ओवरब्रिज धंसने की खबर 'हिंदुस्तान' में रविवार को प्रकाशित होते ही हड़कंप मच गया। खबर का असर यह हुआ कि रविवार सुबह से ही किलोमीटर संख्या 373 पर एनएचएआई की टीम पहुंच गई और धंसे ब्रिज की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। रविवार सुबह अवर अभियंता संतोष सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क की खुदाई शुरू कराई। खुदाई के दौरान पता चला कि ब्रिज का लिंटर क्रैक हो गया है, जिस पर पूरे सड़क का भार टिका है। इस बारे में अवर अभियंता संतोष सिंह ने बताया कि "इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। अवर अभियंता संतोष सिंह ने बताया कि नीचे की मिट्टी बह जाने के कारण सड़क धंस गई थी। उन्होंने कहा, "जहां सड़क बैठ गई थी, वहां सिंकेज रोककर ईंटा एवं राबिश डालकर ऊपर से कंक्रीट से जाम का ...