खबर का असर: हिंदुस्तान में खबर छपते ही जागा बिजली विभाग, 12 दिन बाद बघेलखंड में लौटी रोशनी
बलरामपुर, मई 2 -- गैसड़ी, बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के विकासखंड गैसड़ी के नेपाल सीमा से सटे ग्राम पंचायत बघेलखंड में 12 दिनों से अंधेरे में डूबे सैकड़ों घरों में आखिरकार रोशनी लौट आई। हिंदुस्तान समाचार पत्र में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होते ही बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और शुक्रवार देर शाम युद्धस्तर पर काम कर जला ट्रांसफार्मर बदल दिया गया। बघेलखंड में लगा ट्रांसफार्मर 12 दिन पहले जल गया था, जिससे नेपाल सीमा से सटे इस दूरस्थ गांव के सैकड़ों घर अंधेरे में डूब गए थे। भीषण गर्मी में बिजली न होने से ग्रामीण बेहद परेशान थे। विभाग को बार-बार सूचना दी गई, शिकायतें की गईं, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। विभागीय उदासीनता से तंग आ चुके ग्रामीणों ने अखबार का दरवाजा खटखटाया।
बिजली विभाग की कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.