लखीसराय, अप्रैल 3 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली को लेकर प्रकाशित खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। अब ब्लड बैंक से प्रतिदिन बुलेटिन जारी किया जाएगा। जिससे रक्त की उपलब्धता व उसकी जांच स्थिति की पारदर्शी जानकारी उपलब्ध होगा। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीज को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना है। ब्लड बैंक जिला पर्यवेक्षक डॉ जेके लाल ने बताया कि ब्लड बैंक में संग्रहित प्रत्येक यूनिट रक्त की जांच नियमानुसार 24 घंटे के अंदर अनिवार्य रूप से पूरा किया जाएगा। इसके लिए लैब में तैनात सभी चार लैब टेक्नीशियन को एलिजा मशीन के माध्यम से रक्त की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमित बुलेटिन जारी कर...