गोपालगंज, दिसम्बर 7 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में बीते पांच दिसंबर को प्रकाशित खबर 'विधायकों ने कहा- किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने की करेंगे कारगर पहल' का सीधा असर दिखने लगा है। फसल क्षति के मुद्दे पर पहल करते हुए सदर विधायक सुभाष सिंह ने बिहार सरकार के कृषि मंत्री को पत्र भेजकर जिले में हुए नुकसान का नए सिरे से आंकलन कराने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलवाने की मांग की है। विधायक ने पत्र में कहा है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में आए मांथा चक्रवात और दाहा नदी में अचानक बढ़े जलस्तर से हुए जलजमाव ने खरीफ की धान समेत कई फसलों को भारी क्षति हुई है। जिसमें गोपालगंज, उचकागांव और थावे प्रखंडों में फसल के बर्बादी का स्तर 60 प्रतिशत तक रहा। क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों ने खुद नुकसान की जानकारी दी। मौसम विभाग ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.