लखीसराय, मार्च 16 -- राज्य स्वास्थ्य समिति के रिक्ति की मांग के बाद जिले में नेत्र रोग चिकित्सक के उपलब्धता की जगी आस लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में नेत्र चिकित्सक की भारी कमी से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। 'परेशानी 13-14 लाख आबादी के लिए नेत्र चिकित्सक का अभाव' शीर्षक से प्रकाशित खबर का राज्य स्तर पर संज्ञान लिया गया है। मामले में राज्य स्वास्थ्य समिति ने जिले से नेत्र चिकित्सक के रिक्त पद का विस्तृत जानकारी मांगा है। ज्ञात हो कि सोमवार 10 मार्च के अंक में हिन्दुस्तान अखबार में जिले में नेत्र रोग विशेषज्ञ की कमी और इससे मरीज को हो रही परेशानी से संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमें 13 से 14 लाख की आबादी वाले जिले में नेत्र रोग के इलाज के लिए एक भी चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.