खबर का असर: भवानीपुर में नाले के ऊपर लग रहा है ढक्कन
कटिहार, जून 2 -- मुदस्सिर नजर बारसोई। निज प्रतिनिधि दो फरवरी को बारसोई के भवानीपुर में खुले नाले की वजह से एक बालक की गिरने से मौत हो गयी थी। स्थानीय लोग ने मृतक बालक शव को लेकर प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया था। इस घटना के बाद हिंदुस्तान अखबार ने पूरे जिले भर में ढके जाएं खुले नाले नाम से एक अभियान चलाया। चार माह के करीब चले अभियान का असर अब धीरे-धीरे दिखने लगा है। जिले में खुले नालों के ऊपर ढक्कन लगने लगा है।
नाले पर ढक्कन लगाना मंगलवार को भवानीपुर (बारसोई) के उस नाले के ऊपर ढक्कन लगाया जाने लगा है जिसमें गिरने से एक बालक की मौत हो गयी थी। स्थानीय लोगों ने इसको लेकर हिंदुस्तान अखबार को धन्यवाद कहा। ग्रामीणों ने कहा कि हर दिन हिंदुस्तान अखबार के द्वारा खुले नाले की खबर को प्रमुखता से छापा गया। जिसका परिणाम है कि प्रशासन और जनप्रतिनिध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.