औरैया, अप्रैल 19 -- अजीतमल, संवाददाता। ग्राम पंचायत जगतपुर की पानी की टंकी की मोटर खराब होने से कस्बा मुरादगंज में करीब 20 दिनों से चल रहा पेयजल संकट अब खत्म हो गया है। समस्या उजागर होने के बाद जल निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर बदल दी, जिससे जलापूर्ति फिर से सुचारू हो गई। बताया गया कि मोटर खराब होने के कारण लोगों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग सक्रिय हुआ और टंकी की खराब मोटर को बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी गई। अब कस्बे के घरों तक नियमित पानी पहुंच रहा है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। जल निगम के अधिशासी अभियंता अमन कुमार ने बताया कि खराब मोटर को बदलकर व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है और जलापूर्ति पूरी तरह सुचारू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि तुर्कीपुर भगवानदास गांव तक पाइपलाइन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.