लखीसराय, अप्रैल 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र एनआरसी में भर्ती कुपोषित बच्चों के परिजन को प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने के मामले में जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाया है। इस संबंध में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। जिला जनसंपर्क विभाग की ओर से संबंधित अधिकारी को पत्र जारी कर तीन दिन के अंदर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि प्रोत्साहन राशि भुगतान में हो रही देरी के कारण, वर्तमान स्थिति व इसके समाधान के लिए उठाए जा रहे कदम की जानकारी निर्धारित समय सीमा के अंदर उपलब्ध कराया जाए। ज्ञात हो कि सदर अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों के परिजनों को पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से प्रोत्साहन राशि नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.