मुंगेर, अप्रैल 23 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। खबर का असर साफ दिख रहा है। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को 'दैनिक हिन्दुस्तान' में सदर प्रखंड की मय पंचायत के मय गांव से जुड़ी एक खबर प्रकाशित हुई थी। शीर्षक था 'नारियल पेड़ के सहारे बिजली आपूर्ति'। खबर में बताया गया था कि गांव में एक सूखे नारियल के पेड़ से बांधकर 440 वोल्ट का तार दौड़ाया गया है, जिससे हर वक्त हादसे का खतरा बना हुआ था। खबर प्रकाशित होते ही बिजली विभाग हरकत में आया। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। दो दिनों के भीतर ही सूखे नारियल के पेड़ से तार हटाकर वहां नया सीमेंट का पोल गाड़ दिया गया और व्यवस्थित तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। व्यवस्था दुरुस्त होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीण बाल कृष्ण उर्फ गोपी, मुरारी कुमार, बब्लू यादव, संतोष कुमार आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.