लखीसराय, अप्रैल 30 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय लखीसराय जेल में बंद एचआईवी संक्रमित दोनों कैदी के इलाज को लेकर प्रकाशित खबर का बुधवार को व्यापक असर देखने को मिला। खबर सामने आने के बाद जेल प्रशासन हरकत में आया और दोनों संक्रमित कैदी को इलाज के लिए जमुई स्थित एआरटी एंटीरेट्रो वायरल थेरेपी केंद्र ले जाया गया। जहां उनका वायरल लोड जांच के आधार पर इलाज शुरू कराया गया। यह भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव : दवा के अभाव में जेल में बंद दो कैदी 16 व 11 दिन से संक्रमण के इलाज से वंचितइलाज की स्थिति ज्ञात हो जमुई जिला निवासी 52 वर्षीय एवं लखीसराय जिला निवासी 30 वर्षीय दोनों कैदी क्रमशः 16 और 11 दिन से संक्रमण की पुष्टि के बाद इलाज से वंचित थे। हैरानी की बात यह है कि महज 30 किलोमीटर दूर स्थित जमुई एआरटी केंद्र तक ले जाने में जेल प्रशासन अब तक असफल ...