औरैया, अप्रैल 3 -- फफूंद, संवाददाता। नगर में पाइप लाइन बिछाने के बाद बदहाल छोड़ दी गई सड़कों को लेकर प्रकाशित खबर का असर दिखने लगा है। मोहल्ला बर्की टोला समेत थाना रोड पर खुदी पड़ी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। इस पर वार्ड सभासद शब्बीर कुरैशी सहित स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी के प्रति आभार जताया है। नगर में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य तो तेजी से कराया गया, लेकिन इसके बाद सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई थी। इससे कई स्थानों पर सड़कें उखड़ी पड़ी थीं और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन लोग ठोकर खाकर गिर रहे थे, जिससे छोटे-बड़े हादसों का मोहल्ला बर्की टोला स्थित श्री राधा बल्लभ इंटर कॉलेज के पास करीब दो महीने पहले पाइप लाइन डाली गई थी, लेकिन सड़क को जस का तस छोड़ दिया गया था। यह मार्ग बाजार और थाना जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.