किशनगंज, मई 15 -- टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय टेढ़ागाछ में भोरहा गांव के बच्चों के नामांकन में आ रही बाधा दूर हो गई है।

समस्या का समाधान 'हिन्दुस्तान' अखबार में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। वरिष्ठ पदाधिकारियों के सख्त आदेश के बाद शुक्रवार को विद्यालय प्रशासन ने वंचित छात्र-छात्राओं का नामांकन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद अब समाप्त हो गया है।

छात्रों की चिंताएं बताते चले कि इससे पहले भोरहा गांव के छात्र-छात्राएं नामांकन के लिए स्कूल के चक्कर काट रहे थे। छात्रों ने स्कूल प्रशासन पर भेदभाव और बहानेबाजी का गंभीर आरोप लगाया था। छात्रा सिवानी कुमारी सहित अन्य बच्चों ने भावुक होकर चेतावनी दी थी कि यदि नामांकन नहीं हुआ, तो वे पढ़ाई छोड़ देंगे। दूसरी ओर, प्रधानाध्यापक...