श्रावस्ती, मई 8 -- कटरा,संवाददाता। बिजली के टूटे हुए तारों की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कार्य में लगे बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि जल्द ही लाइन ठीक कर दी जाएगी। बौद्ध स्थली श्रावस्ती के ग्राम पंचायत चक्र भण्डार में पिछले पांच दिन से बिजली गुल है। जिसकी खबर हिंदुस्तान ने शुक्रवार को प्रमुखता से छापी थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए विभागीय जिम्मेदारों ने मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। टूटे हुए खंभों को बदला जा रहा है। जल्द ही सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। पिछले दिनों चक्र भण्डार में तेज आंधी-पानी की वजह से बिजली के खंभे और तार टूट कर गिर गया था। इसमें लगभग पांच खंभे क्षतिग्रस्त हो गए जबकि सात-आठ खंभों के तार टूट गए थे और ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया था। इस कारण गांव में विद्युत सप...