खबरदार! जो खुला या बिना सील वाला तेल खरीदा; FDA ने लोगों को चेताया, क्या-क्या सुझाव?
मुंबई, अगस्त 20 -- महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने गुरुवार (20 अगस्त) को उपभोक्ताओं से खुला या बिना सील वाला खाद्य तेल न खरीदने की अपील की और इसे असुरक्षित बताया। उन्होंने कहा कि मिलावट समेत नियमों के उल्लंघन का पता चलने के बाद इस क्षेत्र के लिए अनुपालन आदेश जारी किया गया है। मुंढे ने कहा कि FDA ने बृहस्पतिवार को खाद्य तेल के क्षेत्र के लिए अनुपालन आदेश जारी किया। इसमें मिलावट, असुरक्षित पैकेजिंग और गलत तरीके से भंडारण और परिवहन जैसे उल्लंघन शामिल हैं। मुंढे ने मई में कार्यभार संभालने के बाद खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता में खामियों को दूर करने के लिए राज्यव्यापी प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। उन्होंने मुंबई में पत्रकारों से कहा, ''खुला या बिना सील वाला तेल असुरक्षित होता है। इसमें बैच नंबर या स्रोत के बारे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.