तेहरान, मार्च 20 -- पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच अब कूटनीतिक मोर्चे पर भी तनाव तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। युद्धग्रस्त देश ईरान ने ब्रिटेन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वह अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों के उपयोग की अनुमति देता है, तो इसे "सीधे तौर पर युद्ध में भागीदारी" माना जाएगा और इसके गंभीर परिणाम होंगे। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने ब्रिटिश समकक्ष से बातचीत के दौरान ब्रिटेन के रुख की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इज़रायल के हमलों के प्रति ब्रिटेन का "नकारात्मक और पक्षपातपूर्ण" रवैया क्षेत्रीय तनाव को और भड़का रहा है। अराघची ने साफ शब्दों में ब्रिटेन को चेतावनी दी कि अमेरिकी सेना को ब्रिटिश ठिकानों का इस्तेमाल करने देना, ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने जैसा होगा।ब्रिटेन की सफाई: सीमित और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.