बागेश्वर, फरवरी 18 -- वनाग्नि काल को देखते हुए त्वरित आपदा प्रबंधन और सुरक्षा तैयारियों की परख के लिए बागेश्वर वन क्षेत्र के क्रू-स्टेशन कठायतबाड़ा अंतर्गत खबड़ोली में एक दिवसीय मॉक ड्रिल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तनुजा परिहार, उप प्रभागीय वनाधिकारी, बागेश्वर वन प्रभाग ने की। मॉक ड्रिल के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर वनाग्नि की काल्पनिक घटनाएं दर्शाई गईं। उनसे निपटने के लिए चार सक्रिय तथा दो रिजर्व टीमों का गठन किया गया, जिनमें वन विभाग, अग्निशमन विभाग और पुलिस वायरलेस सेवा के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। मास्टर कंट्रोल रूम, बागेश्वर से सूचना मिलते ही टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रिजर्व टीमों को भी सक्रिय किया गया। अभ्यास में घास और पिरूल में लगी आग से संभावित क्षति तथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.