खबड़ा में एक घर पर हमला, आठ नामजद
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा पोखर निवासी प्रमोद कुमार के घर पर बदमाशों ने हमला कर दिया। मारपीट कर प्रमोद को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गुरुवार दोपहर चार बजे हुई इस घटना की एफआईआर शुक्रवार को दर्ज कराई गई। इसमें आठ लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात को आरोपित किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वे घर पर थे। इसी बीच आरोपितों ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के जुटने के बाद उनकी जान बची। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.