मिर्जापुर, मई 13 -- कछवा। आदर्श नगर पंचायत स्थित जमुना चौराहे के समीप खप्पर बाबा आश्रम पर खप्पर बाबा के समाधि दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह बाबा के विशेष पूजन-अर्चन के साथ हुई। समाधि दिवस पर पूरे आश्रम परिसर को फूलों से सजाया गया था और सुबह से ही भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। पूजन के बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण करने में जुटे रहे। श्रद्धालुओं में बाबा के प्रति अटूट आस्था देखने को मिली। इस भव्य आयोजन में ओम होमियो हॉल के चिकित्सक डा.ओम प्रकाश व डॉ. दिलीप रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...