खप्परसाई में 19 को ग्राम सभा, मानकी मुंडा को आमंत्रण
चाईबासा, मई 17 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा के ग्राम खप्परसाई में आगामी 19 मई को ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बैठक के आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासियों की ओर से मानकी मुंडा संघ, कोल्हान पोड़ाहाट केन्द्रीय समिति, चाईबासा को एक लिखित आवेदन सौंपकर बैठक में आमंत्रित किया गया है। ग्रामवासियों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से गांव में विभिन्न प्रकार की स्थानीय समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करने और उनके स्थाई समाधान हेतु इस विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मानकी मुंडा संघ के पदाधिकारियों से इस बैठक में उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उचित मार्गदर्शन प्रदान करने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.