बिहारशरीफ, जून 23 -- खपुरा गांव के विकास सुमन बने एसडीएम फोटो : विकास सुमन। नगरनौसा, निज संवाददाता। प्रखंड के खपुरा गांव निवासी रामस्वरूप पंडित और श्यामपति देवी के होनहार पुत्र विकास सुमन 70वीं बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर एसडीएम बने। विकास ने बताया कि सेल्फ स्टडी कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की थी। इनके पिता किराना दुकान चलाते हैं। विकास ने प्रारंभिक पढ़ाई अपने गांव से शुरू की। मुजफ्फरपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री हासिल की थी। तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सेविका पुत्र का बीपीएससी में दोहरी सफलता, एसडीएम व सीडीपीओ पद पर चयन यह भी पढ़ें- बेगूसराय की आंगनबाड़ी सेविका पुत्र का बीपीएससी परीक्षा में धमाल, 167वीं रैंक ले एसडीएम तो सीडीपीओ में 5वां स्थान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...