सीतामढ़ी, मार्च 25 -- बोखड़ा। थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़का उत्तरी पंचायत के वार्ड 11 स्थित नीपनी टोल में मंगलवार की देर शाम अचानक एक खपरैल मकान में आग लगने से घर में रखा कपड़ा, फनीचर, अनाज सहित हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जुलुम सहनी, विजय सहनी और अजय सहनी के खपरैल मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। इससे आसपास के अन्य घरों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बोखड़ा प्रमुख सुधीर कुमार साह सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इनमें परविंदर यादव, गगनदेव पासवान, मिथलेश यादव और राजीव यादव समेत अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार से ...