सासाराम, मार्च 6 -- करगहर, एक संवाददाता। बड़हरी थाना क्षेत्र के खखड़ा गांव में गुरुवार की देर रात आग लगने से खपरैल मकान में रखें एक किसान के अनाज व कषि यंत्र जलकर राख हो गया। इस संबंध में पीड़ित ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। खखड़ा गांव निवासी किसान परमहंस पटेल ने बताया कि गांव के समीप स्थित खपरैल मकान में वे अनाज व कृषि उपकरण रखे थे। इस बीच देर रात खपरैल में किसी ने आग लगा दी। आगलगी कि इस घटना में दो विद्युत मोटर, तीन ग्लैंन्ड़र, चार क्विंटल आलू, दो क्विंटल चावल, तीन क्विंटल गेहूं, चार चौकी व बिछावन तथा नगद 25 हजार रुपए जलकर राख हो गए। जिसकी कीमत तीन लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित किसान ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है ।

हिंदी ...