लातेहार, अप्रैल 28 -- चंदवा, प्रतिनिधि। अलौदिया पंचायत के सरलाही गांव में खपरैल झोपड़ी गिरने से हुई वृद्ध की मौत के बाद मंगलवार की सुबह उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनकी आर्थिक स्थिति की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बता दे कि रविवार रात्रि जगुआ तुरी की खपरैल झोपड़ी अचानक ढह गई थी, जिसमें दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद मंगलवार को गांव पहुंचे उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा ने मृतक की पत्नी सोहरी देवी से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन से समन्वय स्थापित कर पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बताया गया कि मृतक के दोनों पुत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.