पलामू, मार्च 23 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के रांची रोड रेड़मा दक्षिणी पंकज धर्मकांटा के समीप त्रिपुरारी पांडेय के पुराने खपरैल घर से हजार रुपए के सामान की चोरी हुई है। त्रिपुरारी पांडेय ने शहर थाना में आवेदन दिया है। थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच प्रारंभ कर दी गई। त्रिपुरारी पांडेय ने सोमवार पुलिस को जानकारी दी है कि शनिवार को खपरैल मकान में बने तीन कमरे का ताला तोड़कर एक साइकल समेत धर्मकांटा के पार्ट्स, लोहे व बूंदे के पुराने कल पुर्जे व बर्तन की चोरी हुई है। रविवार को दोपहर दो बजे घर में सामान रखने के क्रम में घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि पहले पुराने घर में रहते थे इधर लंबे समय से अन्य जगह रह रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.