खपरैल के मकान में लगी आग, पांच लाख का सामान जला
जौनपुर, मई 21 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। हैदरपुर गांव में गुरुवार की भोर में करीब दो बजे खपरैल के कच्चे मकान में संदिग्ध हाल में आग लग गई। संयोग अच्छा था कि परिवार के लोग बाहर सोए हुए थे। जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू किया। मकानमालिक ने पड़ोस के कुछ लोगों पर रंजिश में आगजनी का आरोप लगाया है। गांव के बृजेश यादव का चार कमरों का खपरैल का मकान है। रोज की तरह परिवार के लोग भोजन के बाद घर के बाहर सो रहे थे। रात लगभग दो बजे उनके मकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। यह भी पढ़ें- अज्ञात कारणों से खपरैल के मकान में लगी आग मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी फेंक आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस और फायरब्रिगेड को दी गई। दमकल के जवानों और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। प्रभारी निरीक्षक दिने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.