हजारीबाग, अप्रैल 11 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमदाग थाना क्षेत्र के खपरियावां रेल ट्रैक पर शुक्रवार की देर शाम एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था । उसकी पहचान पुलिस ने कर ली है । कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि मृतक की पहचान आदित्य कुमार पिता स्वर्गीय सुनील कुमार यादव मार्खम कॉलेज के समीप रहते है के रूप में की गई । इस बाबत मृतक के भाई विवेक कुमार ने कटकमदाग थाना प्रभारी को जो सूचना दी है उसमें आदित्य कुमार की मौत ट्रेन से कटने से बताईं है । वहीं थाना प्रभारी ने बताया है कि वंदे भारत ट्रेन के चालक ने भी अपने विभाग को जो सूचना दी है उसमें आदित्य की मौत ट्रेन से कटने से बताईं है । इधर परिजनों के बताया कि आदित्य कुमार शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इस...