खपरियावां आदर्श उच्च विद्यालय में गुंजान नशा मुक्ति भारत का संकल्प
हजारीबाग, जून 19 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान थीम के तहत ब्रह्माकुमारीज शिवपुरी केंद्र द्वारा शुक्रवार को उत्क्रमित प्लस टू आदर्श विद्यालय, खपरियावां में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 17 से 26 जून तक चलाए जा रहे इस राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत छात्रों और शिक्षकों को नशे के घातक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी अलका बहन ने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए समाज का नशा मुक्त होना अनिवार्य है, और इसकी शुरुआत व्यक्ति के मन को मजबूत करने से होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को राजयोग ध्यान के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने और अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचानकर कमजोरियों पर विजय पाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- नशा से दूर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.