हजारीबाग, अप्रैल 11 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। खपरिआवां रिंग रोड के समीप रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान कर ली गई है। मृतक की पहचान आदित्य कुमार पिता स्वर्गीय सुनील कुमार यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आदित्य कुमार शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे रोज़ की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद उनका क्षत-विक्षत शव खपरिआवां रेलवे ट्रैक के पास बरामद हुआ।घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...