कानपुर, अप्रैल 30 -- चकेरी। चाइनीज मांझे की चपेट में आकर लोगों के घायल होने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। रेलबाजार के खपरा मोहाल पुल पर कोचिंग से घर लौट रहे इंटर का छात्र चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। इससे उसका जबड़ा कट गया। छात्र का साथी आनन-फानन उसे निजी अस्पताल ले गया, जहां पर घायल के एक दर्जन से ज्यादा टांके लगे। रेलबाजार के मीरपुर कैंट निवासी 17 वर्षीय रोहन इंटर का छात्र है। बुधवार की शाम को रोहन अपने दोस्त के साथ साइकिल से घर लौट रहा था। तभी खपरा मोहाल पुल पर अचानक रोहन चाइनीज मांझे की चपेट में आया, जिससे उसके दाएं तरफ के जबड़े की खाल कट गई। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी साथ ही होंठ का कुछ हिस्सा भी मांझे की चपेट में आने से कट गया है। वहीं रोहन लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। आनन फानन उसका दोस्त राहगीरों की म...