चित्रकूट, अप्रैल 7 -- चित्रकूट। जिले में विद्युत विभाग की ओर से कनेक्शनधारकों के यहां लगाए गए स्मार्ट मीटरों से मनमानी रीडिंग आने की शिकायत सामने आने लगी है। लोगों का आक्रोश भी फूटने लगा है। आए दिन मीटर से बिजली आपूर्ति बंद होने से परेशान कटरा गूदर के लोगों ने धुस मैदान स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय में धावा बोल दिया। विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। मंगलवार को उपखंड कार्यालय पहुंचे कटरा गूदर के रहने वाले रमेशचंद्र, अशोक कुमार, फूलचंद्र, सीता, कुसुम, रामकली आदि करीब आधा सैकड़ा लोगों ने जमकर हंगामा काटा। विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अवगत कराया कि उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद मनमारी रीडिंग आ रही है। घरों में बिजली की खपत से कई गुना अधिक रफ्तार से स्मार्ट मीटर दौड़ रहे है। ...