खपड़ापोस मकान में भीषण आग, पचास हजार रुपए नगद सहित लाखों की संपत्ति जलकर खाक
पलामू, अप्रैल 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव में सोमवार की रात में दिलीप पाठक के खपड़ापोस मकान में भीषण आग लगने से करीब पचास हजार रुपये नगद सहित लगभग आठ लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणो का अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंच कर पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार की रात करीब 10 बजे घर के एक कमरे से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक आग तेजी से फैलने लगी। यह भी पढ़ें- मरकच्चो में खपरैल घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। इसके बाद घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.