गंगापार, मार्च 19 -- विकास खंड कोरांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत खपटिहा में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्राम वासियों को स्वच्छ पेयजल के लिए बनाई जा रही पानी टंकी के निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री से निर्माण कराया जा रहा है जिससे ग्राम वासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने बताया कि विगत दो वर्षों से उनके गांव खपटिहा में पीने के पानी की टंकी का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है जिसमें ठेकेदार बेखौफ मानक को ताक पर रखकर स्थानीय टोंस नदी की बालू एवं स्थानीय घटिया गिट्टी का प्रयोग कर रहा है। उक्त टंकी के निर्माण में की जा रही धांधली से ग्रामीणों में नाराजगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.