शाहजहांपुर, मई 22 -- ददरौल। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में एक पोल्ट्री फार्म स्वामी पर मरी हुई मुर्गियों को खन्नौत नदी में फेंकने का गंभीर आरोप लगा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना ई-रिक्शा के माध्यम से भारी मात्रा में मृत मुर्गियां नदी में डाली जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार यह नदी आसपास के पशु-पक्षियों और मवेशियों के पीने के पानी का मुख्य स्रोत है। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा और अधिक बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- खन्नौत नदी में मरी मुर्गियां फेंक रहे, संक्रमण फैलने की आशंका पास ही एक नामी स्कूल होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरो...