खन्नौत नदी पुल के पास कार-बाइक की टक्कर, दो घायल
शाहजहांपुर, मई 15 -- सिंधौली। थाना क्षेत्र के खन्नौत नदी पुल के पास गुरुवार दोपहर कार और बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी अब्दुल सलाम (25) और कल्लू (58) गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे शाहजहांपुर से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। खन्नौत नदी पुल के पास उनकी बाइक की एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को संभाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंधौली भेजा गया, जहां उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.