शामली, दिसम्बर 15 -- जिला सेवायोजन कार्यालय शामली एवं बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज, खन्द्रावली के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खन्द्रावली के प्रांगण में रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने प्रतिभाग करने वाली कंपनियों की जानकारी देते हुए अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट प्रक्रिया, चयन प्रणाली एवं रोजगार से जुड़ी समस्त गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया तथा करियर काउंसलिंग की। प्रधानाचार्य विकास कुमार चौहान ने विभिन्न स्थानों से आए अभ्यर्थियों की अधिक भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रोजगार मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और करियर काउंसलिंग की। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी एवं प्रधानाचार्य द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए गए। रोजगार मेले में आरआर मैनपावर मैनेजमेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.