शामली, जनवरी 29 -- थाना क्षेत्र के खन्द्रावली गांव के निकट बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला शिक्षिका सहित दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गुरुवार के दोपहर दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग 709 बी खन्द्रावली चौकी कट के निकट अलीपुर गांव के प्राइमरी पाठशाला में शिक्षिका के रूप में कार्यरत संजो पुत्री रामचंद्र निवासी रसूलपुर गुजरान, स्कूल में छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं। संजो इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। स्कूटी सवार शिक्षिका संजो व बाइक सवार बादल पुत्र अरविंद निवासी लीलोन हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.