छपरा, जनवरी 5 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सभी कार्यालयों की कार्यसंस्कृति एवं अंतरविभागीय समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक कार्यों में गति, पारदर्शिता और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने खनुआ नाला एवं डबल डेकर निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने में बाधक सभी प्रकार के अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर हटाने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को विभागीय मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जनशिकायत से संबंधित आवेदनों का त्वरित एवं निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था, विभिन्न विभागों के जिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.