खनुआ चौकी परिसर में शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू, पहुंचे एसपी
महाराजगंज, जून 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ पुलिस चौकी परिसर स्थित नव-निर्मित शिव मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा एवं वैदिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महाराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की।प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में कांस्टेबल अवनीश यादव अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। मुख्य आचार्य उमेश पाठक के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन प्रारंभ कराया गया। इससे पूर्व महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर निकटवर्ती डंडा नदी से पवित्र जल लाकर अनुष्ठान में सहभागिता की। कार्यक्रम में खनुआ, शेख फरेदा, हरदी डाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.